गौठान में महिलाएं कर रही है मुर्गी पालन,गौठान में ही बढ़ रहे रोजगार के नए-नए अवसर

दुर्ग/ निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरी गौठान पुलगांव स्थित गोकुल नगर के करीब गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि गौठान में ऐसी आजीविकामूलक गतिविधियां करनी हैं जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो। इसके लिए बड़े पैमाने पर बायोफ्लाक लगाकर मछली पाली जा सकती है। बायोफ्लाक में बहुत कम जगह में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है मशरूम उत्पादन साथ ही पेवर ब्लॉक को शीघ्र शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया,आयुक्त ने कहा कि लाईट व्यवस्था सहित पानी की भरपूर व्यवस्थाओ को ध्यान में रखने हेतु उपअभियंता को निर्देशित किया।उन्होंने वर्मी कंपोस्ट और नोडप टंकी के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए साथ ही गोबर से बने खाद की लिस्टिंग तैयार करने के लिए कहा गया।उन्होंने पेवर ब्लाक बनाने के साथ साथ पशुओं के लिए चारा की भरपूर व्यवस्था करें।उन्होंने यहां की महिलाओं की रोजगार संबंधी गतिविधियां, महिलाओं मछली पालन का व्यवसाय किया जा रहा है, अगरबत्ती निर्माण, फूलों से बने साबुन, फिनाइल आदि का वृहद रूप में महिलाएं व्यवसाय कर रही है।गौठान में महिलाएं अब मुर्गी पालन का व्यवसाय करेंगे। इसके लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसकी जानकारी निगम आयुक्त ने अधिकारियों से ली। मछली पालन देखने तालाब पहुंचे और इस प्रकार के व्यवसाय पर फोकस करने कहा, उन्होंने गौठान की संचालक महिला समूह से जानकारी मांगी।गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ,उपअभियंता विनोद मांझी,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *