खंभे से टकराकर मोटरसाइकिल चालक की मौत, अपराध दर्ज

दुर्ग। मोटरसाइकिल से जा रहे युवक की खंभे से टकराकर हुई मौत के मामले में सुपेला पुलिस ने धारा 106(1), 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि आर्यन दीवान 22 वर्ष पिता दिलीप दीवान ग्राम संजारी थाना संजारी जिला दुर्ग, हाल मुकाम शंकर नगर थाना मोहन नगर 30 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी जेड 2205 से जुनवानी चौक से अपने घर शंकर नगर जा रहा था। ग्रीन वैली जुनवानी के पास रात लगभग 9:00 बजे आर्यन दीवान अपनी गाड़ी को काफी तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खतरनाक तरीके से खंभे से जा टकराया जिससे वह मोटरसाइकिल से दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटे आई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी ले जाकर भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान 31 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी।पुलिस ने मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजन से पूछताछ, पंचनामा एवं गवाहों के कथन के आधार पर जांच करने के बाद अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *