सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने फांसी लगा कर दी जान

दुर्ग।जामुल थाना क्षेत्र में एक बीएसपी से सेवानिवृत्त 63 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला भेजा। प्रथमदृष्टिया उसने बैंक से लोन लिया था। उसकी चार से पांच किस्त नहीं चुका पाया था। जिसके चलते वह बैंक के फोन से परेशान था। पुलिस ने घटना स्थल से मोबाइल को जब्त कर जांच शुरू की।
जामुल थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे की घटना है। कुरुद सुंदर बिहार कालोनी निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी बी. ताताराव (६३) घर में परिवार के साथ थे। अचानक छत पर गए और जहां एक कमरे में लायलॉन की रस्सी से पंखे में फंदा बनाया और झूल गया। जब देर हो गई तो उसके परिवार के सदस्य ऊपर गए। देखा तो वे पंखे से झूल रहे थे। उन्हें नीचे उतारा गया। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *