विवाद शांत कराने पहुंचे व्यक्ति पर धारदार वस्तु से वार, आई चोट

दुर्ग। आपस में हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक व्यक्ति पर धारदार वस्तु से वार किया गया घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना 8 अक्टूबर की रात 10 बजे उत्कल नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास हमले में पवन सिन्हा (38) के बाएं पेट में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए जिला शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी नरेश ठाकुर के खिलाफ विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पवन सिन्हा निवासी उत्कल नगर, न्यू पुलिस लाइन के पीछे, ड्राइवरी का काम करता हैं। 8 अक्टूबर की रात वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने गणेश मलिक और नरेश ठाकुर के बीच विवाद होते देखा। पवन ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को विवाद करने से मना किया और गणेश मलिक के साथ वापस जाने लगे। जब वे राधा-कृष्ण मंदिर के पास पहुंचे, तभी नरेश ठाकुर ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखी चाकूनुमा वस्तु से पवन के बाएं पेट पर हमला कर दिया। चोट लगने से खून निकलने लगा और दर्द के कारण पवन जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला शासकीय अस्पताल दुर्ग ले गए। पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *