केंद्रीय जेल परिसर में राखी त्यौहार के अवसर पर कुल 4061 बहनें व भाई राखी बांधने के लिए पहुंचे

दुर्ग। केंद्रीय जेल परिसर में राखी त्यौहार के अवसर पर कुल 4061 बहनें व भाई राखी बांधने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाई रखी गई थी। जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 तक राखी बांधने का अवसर दिया गया था। इस दौरान 4010 बहनें एवं 51 भाई जेल परिसर में पहुंचे थे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा केंद्रीय जेल परिसर में बंदियों से मिलने एवं राखी बांधने पहुंचे लोगों को सुरक्षा के साथ पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर जानकारी दी।
जेल परिसर दुर्ग में बंदियों से मिलने, राखी बांधने पहुंचे उपस्थित लोगों को पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
साइबर जागरूकता अभियान दुर्ग पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य संवेदनशील डिजिटल जानकारी साझा न करें। साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहने एवं परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की समझाइश दी गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल, उप निरीक्षक साइबर टीम संकल्प राय, पदमनाभपुर थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया, उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *