चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स में चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक संमरसिबल पंप, दो नग लोहे का एंगल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर को ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स में सामग्री चोरी की शिकायत मिली थी
विवेचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की है। प्रार्थी लोकेश साहू निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त की दोपहर को अज्ञात व्यक्ति ने सांकरा फलाई एस ब्रिक्स के मकान में रखे संमरसिबल पंप, स्टार्टर, केवल ,लोहे का एंगल आदि की चोरी कर लिए है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों राजकुमार सिंगौर, खिलेश्वर उर्फ बोदू सिंगौर, देवेश सिंगौर सभी निवासी ग्राम सांकरा को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *