नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.30 लाख रुपए की धोखाधड़ी

दुर्ग। आरोपी ने प्रार्थिया के पति से नगर सेवा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में 6.30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रकम लेने के बाद आरोपी ने नौकरी भी नहीं लगाया और पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया किरण चंद्राकर निवासी ग्राम चंदखुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके जान पहचान के आरोपी इसरार खान निवासी ग्राम चंदखुरी द्वारा स्वयं की नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने की बात बताकर नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया था। आरोपी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6.30 लाख रुपए प्राप्त कर लिए थे। इसके बाद आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाया। जब प्रार्थिया द्वारा रकम वापस मांगा गया तो आरोपी टाल मटोल करते रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *