दुर्ग। नगर निगम भिलाई में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चोवा राम तुरकाने के निवास पर उसके पिता के दशगात्र कार्यक्रम शामिल होने पर मेहमान आए हुए थे।उस समय उसने अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक सी जी 07 ए ई 2212 को घर के सामने खड़े कर दिया था। रात लगभग 11:00 बजे देखा तो गाड़ी घर के बाहर खड़ी हुई थी। सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 10000 रुपए आंकी गई है।