दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी मंदिर नयापारा रोड में देर रात एक युवक की हया का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन बाइक सवार युवक खाना खाकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों से उनका विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धन्ना चौधरी पर चा:कू से हमला कर दिया। हमले के दौरान पत्थर से भी वार किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद घायल धन्ना चौधरी को उसके दोस्तों ने ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृ.त घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।