दुर्ग। थाना कोतवाली अंतर्गत गुजराती धर्मशाला के पास कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बुलेट चालक युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शेख जमील धुमाल पार्टी का काम करता है।25 अगस्त को उसका बेटा शेख दिलशाद अहमद अपनी बुलेट सी जी 07 सीडी 9611 को चलाते हुए घर से मान होटल गया हुआ था। रात को जब मान होटल से वापस पोलसाय पारा घर लौट रहा था तभी गुजराती धर्मशाला के पास मंगल नमकीन के सामने पीछे से आ रही कार डीएल 3 सीबी 1161 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए प्रार्थी के बेटे की बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार चालक के कार की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई।घायल युवक को गंगोत्री अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है।