अलग-अलग जगह से मोटर पंप व बेयरिंग अल्टीमेटर की चोरी

दुर्ग। उतई थाना अंतर्गत दो अलग-अलग जगह से सामानों की चोरी हो गई। उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नीलकमल साहू ग्राम धौरा भाटा उतई निवासी है और वह जीएस स्टोन क्रेशर खदान के ऑफिस में मुंशी का काम करता है। 15 अगस्त को ऑफिस में क्रेशर मशीन मे लगने वाला बेयरिंग की जाली एवं ट्रैक्टर का अल्टरनेटर को रखा हुआ था। 24 अगस्त की सुबह देखा तो सामान ऑफिस में रखा हुआ था लेकिन जब दूसरे दिन देखा तो ऑफिस में रखा क्रेशर मशीन के बेयरिंग जाली एवं ट्रैक्टर के अल्टरनेटर की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। चोरी के सामान की कीमत 18000 रुपए आंकी गई है। इसी तरह चौकी मचांदुर निवासी प्रार्थी राजेंद्र ढीमर खेती किसानी का काम करता है। उसका ग्राम पाऊवारा में 8 एकड़ रेघा खेत है जिसमें मोटर पंप टेक्समो कंपनी का लगा हुआ था। मोटर पंप खेत के मेड़ में रखा हुआ था। 23 अगस्त को जब वह खेत में गया तो वहां मोटर रखी हुई थी। दूसरे दिन जब खेत में पहुंचा तो देखा अज्ञात आरोपी ने मोटर पंप चोरी कर लिया है। मोटर पंप की कीमत 8000 रुपए आंकी गई है। दोनो मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *