जेल में बहनें बांधेंगी बंदी भाइयों को राखी, प्रबंधन ने की तैयारी

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर करीब 4,000 से 5,000 बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंचेंगी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय जेल अधीक्षक ने बताया कि मुलाकात का समय सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित रहेगा। राखी बांधने के लिए बंदी की बहन या निकट महिला परिजन को आधार कार्ड जैसे निर्धारित पहचान पत्र के साथ पहुंचना होगा। सभी आगंतुकों की सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी।
राखी बांधने की व्यवस्था निर्धारित स्थान पर की गई है। जेल परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बहनें अपने साथ केवल राखी और अधिकतम 100 ग्राम सूखी मिठाई ला सकेंगी, जिसकी जेल सुरक्षा नियमों के अनुसार जांच की जाएगी।
भीड़ को ध्यान में रखते हुए आगंतुकों से निर्धारित समय से पहले पहुंचने और अपनी बारी की प्रतीक्षा करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *