अज्ञात पुरुष की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी जीआरपी

दुर्ग। अज्ञात पुरुष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी चौकी दुर्ग पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त की रात लगभग 7:45 बजे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का ट्रेन से कटा शव भिलाई नगर स्टेशन के पास मिला है। मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक सलीम अहमद ने बताया कि मृतक ने नीले रंग का टीशर्ट, ऊपर से स्वेटर, गले में काला धागा पहना हुआ था। उसके बाल घुंघराले हैं, मूंछ व दाढ़ी बड़ी हुई है। मर्ग कायम कर उसके वारिसान की तलाश की जा रही है। उसके पास ऐसा कोई सामान नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *