महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय एवं निदेशक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी का कार्यभार ग्रहण

रायपुर,
पुलिस महानिदेशक श्री जी. पी. सिंह, IPS ने आज महानिदेशक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री सिंह ने अकादमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान में संचालित पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक साधन-संसाधनों की उपलब्धता एवं उनकी आवश्यकताओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

श्री सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं आधुनिक बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने अकादमी की प्रशिक्षण गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अकादमी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

— नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *