दुर्ग। कावड़ यात्रा में पैदल मोहलाई रोड से जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे उस व्यक्ति को चोटे आई। शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि मालती देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बोरिया खुर्द आरडीए कॉलोनी रायपुर निवासी है। 25 अगस्त को वह, उसका पति राम नारायण देवांगन बेटे के दोस्त के घर ग्राम मोहलाई आए हुए थे। सभी लोग ग्राम वासियों के साथ कावड़ यात्रा में पैदल मोहलाई रोड से शनि मंदिर जा रहे थे। सुबह लगभग 10:30 बजे मंदिर के पास कोटनी पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल सी जी 07 बी वाई 6307 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रामनारायण को टक्कर मार दी। इससे उसके सिर, हाथ, पैर, आंख के पास चोटे आई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।