दुर्ग। शराब खरीदने के लिए भट्टी गए प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी राजेश यादव ड्राइवरी का काम करता है। 8 अगस्त की रात को वह शराब लेने मैला गड्ढा के पास कुंदरा पारा गया हुआ था। शराब भट्टी के सामने उसने अपनी मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 07 ए डब्ल्यू 6926 को लॉक लगाकर खड़ी किया था । थोड़ी देर बाद जब वह शराब खरीद कर वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद जब उसकी गाड़ी नहीं मिली,तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।