दुर्ग। चिट्टा( हीरोइन) प्रकरण में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। 22 अगस्त को चिट्टा हीरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में लिया गया था। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों सिफतैन रजा और डारेन असरफी के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
कोतवाली पुलिस द्वारा चिट्टा हेरोइन के अवैध कारोबार से जुड़े प्रकरण की विवेचना करते हुए पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ की गई थी। उसी आधार पर पुलिस ने बुधवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
22 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन जैसा मादक पदार्थ अपने पास रखकर विक्रय करने ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों विकास यादव एवं फैयाज खोखर उर्फ सोहेल के कब्जे से चिट्टा जब्त किया गया था। दोनों आरोपियों से लगभग 1,68,300 रुपए का चिट्टा, दो मोबाइल फोन को जब्त किया गया था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने पतासाजी करते हुए बुधवार को आरोपी सिफतैन रजा एवं डारेन असरफी को पकड़ कर पूछताछ की। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी विकास यादव निवासी सोरीक नगर धमतरी, फयाज खोखर निवासी लुचकी पारा ,सिफतैन रजा निवासी केलाबाड़ी तथा डारेन अशरफी निवासी तकिया पारा दुर्ग को गिरफ्तार किया है।