दुर्ग। भारत विकास परिषद नारायणी शाखा दुर्ग द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सावन की खुशियों के साथ आपसी सौहार्द एवं सामंजस्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी नृत्य रहा। रुक्मणी वर्मा, गीत सोन, अलका गुप्ता, आशा गुप्ता, अमृता सिद्धू, ज्योति एवं किरण ने शानदार प्रस्तुति दी।
श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, श्रीमती कुंजलता त्रिपाठी, राखी त्रिपाठी प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती उमा शारदा, योगिता मित्तल, मंजू मित्तल, निशा वैश्य एवं रश्मि जैन द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा।