अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

दुर्ग। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित कर पीड़िता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी को खुर्सी पार पुलिस ने गिरफ्तार की है। आरोपी उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने 14 जुलाई को थाना खुर्सी पार में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष साहनी निवासी नया नगर देवरिया उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉल के दौरान उसकी जानकारी एवं सहमति के बिना अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को मोबाइल फोन के माध्यम से पीड़िता के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर भेज कर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार किया था। इससे पीड़िता की निजता एवं प्रतिष्ठा प्रभावित हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई थी। खुर्सी पार थाना की एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देवरिया उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। लगातार पतासाजी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी मनीष साहनी को पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *