मोटरसाइकिल से गिरकर युवक की मौत, अपराध दर्ज

दुर्ग। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के दौरान अचानक नियंत्रण खो देने पर वाहन से गिरकर युवक की हुई मौत मामले में पुलिस ने धारा 184, 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक देवेंद्र कुमार निराला 19 वर्ष निवासी ग्राम टेडी भदरा भटगांव जिला बलोदा बाजार 20 अगस्त की दोपहर को अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर सी जी 07 बी ई 2027 को स्वयं चलाते हुए अंजोरा से भिलाई जा रहा था। दोपहर 12 बजे पुलगांव नाला ओवर ब्रिज पर अचानक वाहन पर से उसका संतुलन खो गया। चालक वाहन को चलाते हुए गिर गया जिससे उसके सिर, पैर, हाथ एवं अंदरूनी चोटे आई थी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया था। गंभीर स्थिति होने पर श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में भर्ती कराकर उसका इलाज प्रारंभ किया गया था। 20 अगस्त की शाम को ही उसकी मृत्यु हो गई थी। संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस ने पाया कि मृतक चालक अपनी वाहन को काफी तेज गति से चल रहा था, जिस करण यह घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *