दुर्ग। गणेश दिखाने बेटे और नाती को लेकर निकले व्यक्ति एवं उसके परिवार के साथ आरोपियों ने गाड़ी रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस बात को लेकर दोनों पक्ष मे मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमती मालती महतो निवासी जोगी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 21 सितंबर की रात को उसका पति अमर महतो अपने बेटा और नाती को योगी नगर से गणेश दिखाने के लिए निकला हुआ था।उसी समय आरोपी राजू चंद्राकर उनकी गाड़ी को सामने पैर फैला कर रोक दिया। जब प्रार्थिया ने गाड़ी रोकने का कारण पूछा तो आरोपी गाली देने लगा। इसके बाद निखिल किराना स्टोर के सामने पहुंचकर वाद विवाद करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों राजू, शुभम, टाका एवं संजू ने हाथ मुक्का एवं हाथ में रखे धारदार वस्तु से वार कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके पति अमर महतो, बेटी दामाद एवं लड़की से भी मारपीट किए।
इसी तरह प्रार्थी शुभम चंद्राकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 21 सितंबर की रात को उसके पिता अमरिका चंद्राकर के साथ आरोपी अजय महतो, अमर महतो ,मोहन महतो एवं आयुष ने मारपीट की। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं लोहे की वस्तु से अमरिका चंद्राकर पर वार कर दिया जिससे उन्हें चोंटे आई वहीं प्रार्थी के सिर में भी चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।