मायके जाने निकली पत्नी हुई लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत

दुर्ग। अपने घर ग्राम डुमरडीह से मायके जाने निकली प्रार्थी की पत्नी पिछले चार दिनों से मायके नहीं पहुंची।परेशान होकर पति ने इसकी शिकायत उतई थाना में की है। पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अजीत कुमार ढीमर निवासी ग्राम डुमरडीह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मजदूरी का काम करता है। 17 सितंबर की सुबह 7:30 बजे उसकी पत्नी उमाबाई ढीमर 35 वर्ष अपने मायके ग्राम भेड़सर थाना भखारा जिला धमतरी जाने के लिए घर से निकली थी जो अपने मायके नहीं पहुंची है। मायके वालों ने प्रार्थी को बताया कि वह मायके नहीं आई है। परिचितों से पूछताछ के बाद जब उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी को शंका है कि उसकी पत्नी का कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर लिया होगा। घर से जाते समय उसकी पत्नी कान में सोने का टॉप्स, गले में तीन पत्ती सोने का लॉकेट, पैर में चांदी की पायल आदि पहनकर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *