दुर्ग। दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठ जाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने आपस में मारपीट कर ली। दोनों की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रकाश चक्रवर्ती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह स्वयं का स्काई फिटनेस जिम चलाता है। 6 अगस्त की रात को 10:30 बजे वह अप्सरा टॉकीज के पास मां अन्नपूर्णा होटल में पनीर लेने गया हुआ था
होटल में भीड़ होने के कारण वह बाहर निकलकर पास ही खड़े मोटरसाइकिल पर बैठ गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल का मालिक आया और मोटरसाइकिल पर कैसे बैठा है कह कर गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी इंद्रजीत ने अपने साथी को बुला लिया और दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किए। इससे प्रार्थी को चोटे आई।
इसी तरह प्रार्थी इंद्रजीत योगी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह विजयनगर निवासी है। अग्रवाल मिष्ठान में पनीर लेने गया हुआ था। जब वह दुकान से बाहर आया तो देखा उसकी गाड़ी पर एक लड़का बैठा हुआ था जिसे प्रार्थी ने हटने के लिए कहा। इस पर आरोपी प्रकाश चक्रवर्ती ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मैं गाड़ी से नहीं हटूंगा जो करना है कर ले। इस पर प्रार्थी ने अपने भाई अभिजीत योगी को बुलाया और वह प्रकाश चक्रवर्ती को समझाने लगा। इस पर आरोपी ने उसके भाई के साथ भी जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। दोनों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।