दुर्ग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो युवक को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी
इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। इस घटना में दोनों युवकों को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलगांव पुलिस कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया की प्रार्थी तेजराम साहू का बेटा जयसूर्या मोटरसाइकिल सीजी 07 सी वाई 2198 को चलाकर पीछे बलराम साहू को बैठाकर उसके घर छोड़ने ग्राम कोनारी जा रहा था। 6 अगस्त की शाम को भरदा चौक मुख्य मार्ग पर कार सीजी 07 बीएफ 2614 के चालक ने उसके लड़के जय सूर्या की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।इससे जयसूर्या एवं बलराम साहू के सिर, पैर एवं अन्य हिस्सों में चोटे आई।दोनों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।