दुर्ग। बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत मामले में पुलिस ने जांच के बाद बस चालक के खिलाफ धारा 184, 105 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलगांव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सतीश साहू 4 अगस्त की शाम को शुभम साहू के साथ मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 07 बी आर 7290 से पुलगांव चौक से मनीष पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। भारती कॉलेज के आगे नाले के पास बस सीजी 07 सी 4003 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी इससे मोटरसाइकिल का चालक शुभम साहू और पीछे बैठा सतीश साहू दोनो सड़क पर गिरे। इस दौरान शुभम साहू बस के चक्के के नीचे आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जांच एवं गवाहों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।