भारतीय जनता युवा मोर्चा कैंप मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अमित कुमार ने सौंपी युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

दुर्ग । भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) कैंप मंडल की नवीन मंडल कार्यसमिति एवं 36 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार द्वारा की गई। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल के निर्देशन में एवं कैंप मंडल अध्यक्ष श्री तरुण सिंह की सहमति से की गई।घोषित कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित एवं सक्रिय युवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी इस प्रकार हैं—* अध्यक्ष: अमित कुमार* उपाध्यक्ष: सूर्या तिवारी, श्याम जायसवाल, बी. संतोष कुमार, रजत शाह ,अंकुर पाण्डेय, अभिषेक भगत, रित्विक जैन एवं आकाश सिंह।* महामंत्री: संदीप यादव एवं परमजीत सिंग।* मंत्री: आकाश पाण्डेय, सुमित साहू, मयूर टूमने, धीरज यादव एवं अंकित सारथी।* कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार।* सह कोषाध्यक्ष: राजकुमार सोनी।* सोशल मीडिया प्रभारी: मोहित गहलोत।* मीडिया प्रभारी: अभय मिश्रा।* सह मीडिया प्रभारी: वैभव तिवारी।* प्रवक्ता: सचिन वर्मा।* कार्यालय मंत्री: नवीनचंद सालिक।* सह कार्यालय मंत्री: सतीश पॉल।* मन की बात प्रमुख: अभिषेक कतराने।* प्रचार-प्रसार प्रमुख: वेदराम साहू।* आईटी सेल प्रभारी: ज्ञानप्रकाश चौहान।* खेल एवं कला प्रमुख: विशाल साव।* ⁠प्रशिक्षण प्रमुख: रणवीर सिंग ( प्रिंस )* ⁠सोशल मीडिया सह प्रभारी: अमित सिंह मंडल कार्यकारिणी सदस्य:सूरज मोर्या, पियूष वर्मा, सूर्य देव (सन्नी),मनजोत सिंग,आकाश गजभाइये, रूपेश कुमार यादव, आशुतोष द्विवेदी, अमन सिंह, धीरज सिंह, सतीश, अमन जायसवाल, हर्ष पाण्डेय, किरण राव, सचिन शर्मा, अमित तिवारी, ऋषभ सिंह, योगेश पटेल, धीरज साहू, राज कोठारे, आकाश, वैभव तिवारी, विनायक कुमार, संदीप भारद्वाज, युवराज, भास्कर सिंह, सन्नी साव, अंकित सोनकर, ओम ठाकुर, निखिल शर्मा, शुभम सिंह, विकास मिश्रा, अरमान सिंह, दीपक ठाकुर, परमजीत सिंह, गुरुमिंदर सिंह, सूरज अहिरवार एवं राहुल कुमार।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का अवसर देने वाला एक सशक्त मंच है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को संगठन से जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंत में अमित कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *