जुए के खेल में पुलिस की एंट्री! समाज के अध्यक्ष के बेटे समेत 15 लोग पकड़ाए, मोटी रकम भी जब्त

एक ऐसा खेल, जिसमें शामिल चेहरों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला एक समाज से जुड़ा है, जहां समाज को जागरूक करने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोगों के बीच ही जुए का खेल चल रहा था।

बताया जा रहा है कि इस खेल में करीब 14 से 15 लोग शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि इनमें आधे से ज्यादा लोग एक ही समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, समाज के अध्यक्ष के बेटे का नाम भी इस खेल में सामने आया है।

खेल अपने पूरे रंग में था, तभी अचानक पुलिस की एंट्री हो गई। पुलिस को देखते ही खेल पर विराम लग गया। मौके पर मौजूद सभी लोगों को थाने ले जाया गया, जहां मुचलके पर छोड़ दिया गया।

अब सवाल यह है कि समाज को नई दिशा देने और युवाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, जब उसी समाज के इतने लोग जुए के खेल में शामिल मिलें, तो समाज को क्या संदेश जाएगा?

समाज सेवा की जिम्मेदारी या जुए के खेल में भागीदारी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *