
नो पार्किंग में वाहन खड़े किए तो होगी कार्रवाई!दुर्ग में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस लगातार आम नागरिकों को जागरूक कर रही है।

इसी क्रम में आज यातायात पुलिस ने होटल अलका और होंडा शोरूम के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाकर कार्रवाई की।

यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। सड़क पर या नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।आपकी थोड़ी सी सावधानी, शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बना सकती है।

#DurgPolice #TrafficPolice #DurgTraffic #NoParking #TrafficRules #RoadSafety #Durg #TheRealIndia #therealindia_cg