शासकीय मद से लगे सोलर पंप व पैनल केबल की चोरी

दुर्ग। ग्राम पंचायत के द्वारा निर्मित चारागाह में पशुधन की सुविधा के लिए एवं वृक्षारोपण कार्य के लिए शासकीय मद से लगाए गए सोलर पंप व केबल वायर की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विजेंद्र कुमार साहू चंद्र नगर उमरपोटी में रहता है और ग्राम पंचायत उमर पोटी का सरपंच है। 3 अगस्त की रात को अज्ञात आरोपी ने चारागाह में लगे 5 एचपी का सोलर पंप किर्लोस्कर कंपनी का एवं सोलर पैनल केबल लगभग 40 मीटर की चोरी कर लिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *