जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

दुर्ग। जमीन का सौदा हो जाने के बाद आने-जाने के रास्ते को लेकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी।परेशान होकर प्रार्थी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी भूपेंद्र कुमार साहू ग्राम मोहलाई निवासी है और वह किसानी का काम करता है। उसके पिता अवध राम साहू के द्वारा वर्ष 2000 में ब्यारा को खरीदते थे तब से उस ब्यारा में मकान बनाकर वह अपने परिवार सहित निवास कर रहा है जिसमें आने-जाने का रास्ता गली है। उस गली में आरोपी नेत्र राम निषाद अपना हक का जमीन कहकर विवाद किया और कहा कि उस पर तुम लोग कब्जा कर लिए हो। वह हमेशा गाली गलौज करता रहता है। 4 अगस्त की शाम को 7:00 बजे नेतराम निषाद प्रार्थी के घर के सामने आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *