दुर्ग। सीसीटीवी कैमरों की मदद से 48 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई थी। इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेवरा सिरसा एवं चिखली क्षेत्र के जागरूक नागरिकों को नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। सड़क की ओर सही दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे ही पुलिस के लिए मुख्य प्रत्यदर्शी साबित हुए थे। सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी। सीएसपी दुर्ग द्वारा नागरिकों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
