फिल्टर प्लांट में लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू

दुर्ग। फिल्टर प्लांट दुर्ग में अचानक लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से अग्निशमन की एक दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों द्वारा आगजनी स्थान पहुंचे पर देखा गया कि आग फिल्टर प्लांट के अंदर तक पहुंच रही थी जिस पर अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत बहादुरी का परिचय देते हुए फिल्टर प्लांट के अंदर घुसकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। ब्लीचिंग पाउडर रखे होने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था। जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर अग्निशमन प्रभारी प्रवीण बारा, भगवती बंजारे अग्निशमन कर्मचारी उमाशंकर यादव, कुलेश्वर सिंह, शैलेंद्र देशमुख, नितिन रामटेक ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *