मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो आरोपी गए जेल

दुर्ग। भारतीय खाद्य निगम के सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी के साथ शासकीय कार्य के दौरान मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को प्रार्थी नरेश उत्तम राव कोटलवार निवासी स्मृति नगर ने थाना मोहन नगर में आवेदन देकर शिकायत की थी कि ध्रुव कुमार यादव सहायक ग्रेड 3 भारतीय खाद्य निगम में पदस्थ होकर शासकीय कार्य के दौरान चावल से भरी रैक को खाली कराने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अभिषेक जाल उर्फ भालू एवं उसका साथी वहां पहुंचकर ध्रुव कुमार यादव के साथ मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस मारपीट में उन्हें चोटे आई थी। हाईटेक अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351 (3),115(2),3(5), 121 (1),132, 221 तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक जाल उर्फ भालू निवासी धमधा नाका दुर्ग तथा दुर्गेश महानंद निवासी कैलाश नगर को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *