दुर्ग। बचपन से विकलांग प्रार्थी के साथ बोरसी कॉलोनी निवासी दो लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विवेक मारकंडेय बचपन से ही विकलांग है और वह साईं कॉलेज भिलाई से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।31 जुलाई की रात को वह अपने घर में ट्यूशन पढ़ाकर अपनी वाहन सीजी 07 सी एम 5868 जो कि चार पहिए वाली एक्टिवा है वह अपने घर से लेकर न्यू कोलकाता स्वीट्स की ओर जा रहा था। शिव किराना स्टोर्स के सामने पहुंचा था तभी सामने से जा रही मोटरसाइकिल वाला रोड क्रॉस कर रहा था जिससे प्रार्थी की वाहन टच हो गई। इस बात को लेकर मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति द्वारा गाड़ी कैसे चलाते हो कहकर गाड़ी कैसे चलाते हो कहकर विकलांग प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक के पिता मौके पर आए और उन्होंने भी प्रार्थी के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दोनों व्यक्ति अग्रवाल परिवार के हैं और शिव किराना स्टोर्स के पीछे बोरसी में रहते हैं। लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी विवाद किया।