अवैध शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। स्कूटी से शराब बिक्री करने जा रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से 38 पौवा देशी शराब एवं वाहन जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना के बाद घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।जब्त किए गए शराब की कीमत लगभग 23,800 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संतरा रंग की स्कूटी सी जी 07 बी जेड 3474 से अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर बिक्री करने के लिए नयापारा चौक की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी योगेश सारथी को स्कूटी सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी में दो नीले रंग के थैले में 19-19 पौवा देशी मसाला शराब पाई गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *