दुर्ग। मंदिर के मुख्य दरवाजे में लगे तालों को तोड़कर अज्ञात आरोपी ने काली माता के मूर्ति में पहनाई गई एक नग सोने की नथनी की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भागीरथी सपहा खेती किसानी का काम करता है। 13 सितंबर की रात 11:00 बजे वह अपने घर की छत में बने काली माता की मंदिर के दरवाजे में ताला लगाकर सह परिवार अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह 5:00 प्रार्थी की मां ने बताया कि घर का दरवाजा कोई बाहर से बंद कर दिया है, नहीं खुल रहा है। तब प्रार्थी ने अपने पड़ोसी भूपेंद्र साहू को फोन करके बताया। इसके बाद भूपेंद्र साहू ने बाहर से दरवाजा खोला। प्रार्थी परिवार वालों के साथ ऊपर छत पर गया जहां काली माता का मंदिर बना हुआ था। प्रार्थी ने देखा कि मुख्य दरवाजे में लगे तीन ताले में से दो ताले टूटे हुए थे। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो काली माता के मंदिर में पहनाई गई एक नग सोने की नथनी जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपए थी, को अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।