दुर्ग। पुरानी रंजिश में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, मोटरसाइकिल एवं उसके पहने कपड़े बरामद किए हैं।
थाना उतई क्षेत्र के जोरा तराई स्थित बाबा रेस्टोरेंट में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर आरोपी कुरपा बाग 40 वर्ष निवासी मिलन चौक बागपारा वार्ड नंबर 37 ग्राम जोरा तराई थाना उतई ने राजेंद्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होकर गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गया था, जिसकी लगातार पतासाजी में पुलिस की टीम लगी हुई थी। तकनीकी साक्ष्य, उपलब्ध तथ्यों के आधार पर लगातार की गई पतासाजी पर उतई पुलिस ने आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया है।