दुर्ग: घर के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही पहचान

दुर्ग के पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में मेनोनाइट चर्च के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, एक घर के सामने व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव के पैर में चोट के निशान थे और पैर के पास खून भी दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही पदमनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान (सिनाख्त) करने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी भिजवा दिया है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *