अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 88 पौवा देसी मदिरा जब्त की गई है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी रोड नयापारा एवं शिवनाथ नदी रोड के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही जगह पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी रोशन यादव निवासी शिवपारा वार्ड नंबर 33 तथा मुकेश ढीमर निवासी शिवपारा दुर्ग के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *