फाइनेंस धोखाधड़ी प्रकरण में दो और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। फाइनेंस धोखाधड़ी प्रकरण में पद्मनाभपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराकर सेकंड हैंड बाजार में बेचने का काम किया था। व्यक्तियों के नाम पर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल, एसी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस करा कर उसे बेचने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में पूर्व में ऋषभ शर्मा, दीपेश जोशी एवं दुर्गेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था। विवेचना में दो अन्य आरोपियों मिहिर रंजन राय निवासी चौहान टाउनशिप स्मृति नगर एवं शेखर देशमुख निवासी केलाबाड़ी दुर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है।
पदमनाभपुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा अन्य व्यक्तियों के नाम पर दस्तावेजों का उपयोग कर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल, एसी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराया जाता था। फाइनेंस प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को सामान्य उपलब्ध नहीं कराया जाता था तथा सामान को सेकंड हैंड बाजार में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था। समान प्राप्त नहीं होने के बावजूद फाइनेंस संबंधित देय किस्त की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति पर बनी रहती थी। इस मामले में पूर्व में ऋषभ शर्मा निवासी केलाबाड़ी, दीपेश जोशी निवासी पुरानी पुलिस लाइन गंजपारा एवं दुर्गेश गुप्ता निवासी मान होटल शंकर निवास को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *