दुर्ग। चौकी जेवरा सिरसा अंतर्गत एक प्रकरण में अभियुक्त को सजा, उत्कृष्ट कार्य के लिए विवेचना टीम सहित कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक खेमू राम साहू को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था। विवेचना के बाद अभियुक्तों को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। न्यायालयीन कार्रवाई में समंस, वारंट की तामिली एवं वापसी तथा थाना विवेचक तक समयबद्ध जानकारी पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए कोर्ट मुहर्रिर आरक्षक खेमू राम साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।