धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। थाना उतई अंतर्गत तालाब के पास नेहरू नगर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति हथियार लहरा कर नेहरू नगर स्थित तालाब के किनारे लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी रूपेश कुमार साहू उर्फ़ गोविंदा 27 वर्ष निवासी नेहरू नगर उतई को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *