दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रधान कार्यालय दुर्ग में विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की उपस्थिति में 501 ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान लड्डू वितरण कर खुशी भी मनाई गई।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों की 402 सेवा सहकारी समितियों एवं 75 बैंक शाखाओं में भी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को स्मरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं शाखा दुर्ग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
