दुर्ग। नेशनल हाईवे रोड को पार कर रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल बुलेट चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।इलाज के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद सलीम कुरैशी बस स्टैंड चरौदा में चिकन शॉप चलाता है। 26 अक्टूबर की सुबह उसका बड़ा भाई मोहम्मद कलीम कुरैशी अपने परिचित के यहां से व्हीलचेयर लेने गया हुआ था। वहां से व्हीलचेयर लेकर जलाराम होटल के पास रोड क्रॉस कर रहा था। उसी समय रायपुर से दुर्ग जाने वाले नेशनल हाईवे रोड पर वंशिका बर्तन दुकान के सामने मोटरसाइकिल बुलेट सीजी 07 डी डी 1345 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। घायल मोहम्मद कलीम को इलाज के लिए ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, वहां से अच्छे इलाज के लिए उसे इस स्पर्श हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया। इलाज के बाद शिकायत दर्ज कराई गई है।