मकान का ताला तोड़कर जेवरात व रकम की चोरी

दुर्ग। घर में ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर नारायणपुर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने सुने आवास का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4 )के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी टार्जन कुमार का वार्ड नंबर 57 बजरंग नगर उरला में स्वयं का मकान है और वह नारायणपुर में एसटीएफ में कार्यरत है। उसके परिवार के लोग गर्मी की छुट्टी मनाने बिहार चले गए थे। घर में वह अकेला था। 22 मई की सुबह वह घर में ताला लगा कर ड्यूटी पर चला गया था। 30 जून की दोपहर को ढाई बजे वापस आया तो देखा में दरवाजे का ताला बंद था। खोलकर अंदर गया तो देखा घर के कमरों के भीतर में लगे ताले टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम लगभग 50000 रुपए नहीं थे। अज्ञात आरोपी ने जेवरात पर रकम की चोरी कर ली थी।शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *