फर्जी जाति-निवास प्रमाणपत्र से CISF में नौकरी, पूर्व आरक्षक पर FIR दर्ज

औद्योगिक सुरक्षा बल आरक्षक के पद पर नियुक्ति के दौरान फर्जी दस्तावेज देकर नौकरी पाने वाले आरोपी जीडी मोहित के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने निरीक्षक प्रार्थी कुमार अनीश की शिकायत पर धारा 318 (4),336(3),340(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
एसएससी आरक्षक व जीडी भर्ती वर्ष 2025 के तहत पद पर चयन के लिए मोहित के द्वारा भर्ती स्थल भेल ग्राउंड भोपाल मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र दिए गए थे, वह दस्तावेज फर्जी पाए गए है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी भिलाई पोस्ट उतई को पत्र द्वारा सूचित किया गया कि एसएससी आरक्षण जीडी भर्ती 2025 के तहत जीडी पद पर मोहित के द्वारा भोपाल में शारीरिक दक्षता टेस्ट एवं शारीरिक मैनेजमेंट टेस्ट संपूर्ण दस्तावेज जमा करवाए एवं शारीरिक दक्षता तथा टेस्ट शारीरिक मैनेजमेंट टेस्ट में पास होने के पश्चात मेडिकल टेस्ट दिया गया था। मेडिकल टेस्ट में पास होने के पश्चात बुनियादी प्रशिक्षण हेतु आरटीसी भिलाई उतई भेजा गया था जो कि इस आरटीसी में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। स्थाई पता प्रमाण पत्र जारी कर्ता अधिकारी से सत्यापन करने पर तहसीलदार लालबर्रा जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के कार्यालय से जांच में प्रमाण पत्र गलत पाया गया। उक्त बल सदस्य का जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन करने पर जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी पाया गया। उपरोक्त पत्र प्राप्त होने के बाद जीडी मोहित की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सेवा समाप्त कर दी गई। भूतपूर्व आरक्षक जीडी मोहित द्वारा यह जानते हुए भी कि यह दस्तावेज फर्जी है उसका उपयोग किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *