पैदल जा रही महिला को कार चालक ने मारी टक्कर,महिला घायल

दुर्ग। न्यायालय से काम निपटाकर अपने घर वापस पैदल जा रही महिला को कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी की मां को हाथ,सिर आदि में चोटे आई। टक्कर मारने वाले कार चालक ने ही प्रार्थी की मां को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और दवाई दिलाने के बाद घर का पता पूछ कर उसे प्रार्थी के घर छोड़ दिया। घर आने के बाद शाम को प्रार्थी की माता की तबीयत और खराब हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया की प्रार्थी विक्रम सोनवानी लाखे हार्डवेयर की दुकान में काम करता है। 21 सितंबर को उसकी मां न्यायालय काम से आई हुई थी। काम होने के बाद दोपहर में वह रजिस्ट्री कार्यालय होते हुए इंदिरा मार्केट जा रही थी तभी बीजेपी कार्यालय के पीछे हनुमान मंदिर के सामने अज्ञात सफेद रंग की कार चालक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। इससे उसे चोटे आई थी। कार चालक ने उसका इलाज कराकर प्रार्थी की माता को घर में छोड़ दिया था। जब शाम को प्रार्थी घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां को कई बार उल्टी हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब प्रार्थी ने संजीवनी 108 बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती करने की कोशिश की जहां से उसे मेकाहारा रायपुर एवं एम्स हॉस्पिटल रायपुर रिफर कर दिया गया था, परंतु उसकी मां ने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया था। तब प्रार्थी अपनी मां को घर लेकर चला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *