सीआईएसफ में पदस्थ उप निरीक्षक लापता, मोबाइल भी बंद

दुर्ग। सीआईएसफ उतई के 15 वीं बटालियन में तृतीय आरक्षित वाहिनी के नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में पदस्थ उप निरीक्षक पिछले तीन दिनों से ड्यूटी के बाद अचानक पता हो गए वहीं उनका फोन भी बंद बताया जा रहा है। तृतीय आरक्षित वाहिनी सीआईएसफ में निरीक्षक के पद पर पदस्थ प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रशांत कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक तृतीय आरक्षित वाहिनी के नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में पदस्थ विपिन मलिक ड्यूटी पर तैनात थे। रात में ड्यूटी करने के बाद जब वह घर के लिए निकले इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। 27 सितंबर की रात्रि 9 उन्हें ड्यूटी पर उपस्थित होना था। जब वह ड्यूटी पर नहीं आए तब अधिकारियों ने मोबाइल पर उन्हें संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *