दिनदहाड़े घर में चोरी, पेट्रोलिंग पर सवाल! घरवाले सोते रहे और अलमारी से जेवर-नकदी ले उड़ा चोर

दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े घर से सोने के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया गया कि 25 सितंबर को सुनीता निषाद सुबह करीब 9 बजे काम पर चली गई थीं। घर में उनके पति और बेटा मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने की दो ईयरिंग, एक सोने की माला और 1000 रुपये नकद गायब मिले।

परिवार के मुताबिक, घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों की गतिविधियां भी पुलिस जांच का हिस्सा हैं। ऐसे में सवाल है कि दिनदहाड़े इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग कहां थी? क्या चोर को घर की गतिविधियों की जानकारी थी या पुलिस की गश्त व्यवस्था में ही कमी रह गई?

अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब CCTV और अन्य सुरागों के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *