ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

दुर्ग। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी चौकी दुर्ग पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी में जुटी है। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक विजय पैकरा ने बताया कि भिलाई नगर स्टेशन में ट्रेन संख्या 17433 से टकराकर लगभग 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष की 30 जून की शाम को मौत हो गई है। अज्ञात मृतक ने सफेद रंग का लाइनिंग व चौकड़ी दार शर्ट पहना हुआ था। काले रंग का फुल पैंट पहना हुआ था। पैर में स्लीपर चप्पल पहना था। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *